Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद द्वारा हुई मारपीट की घटना की कांग्रेस ने निंदा


बागेश्वर। कांग्रेस ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा ऋषिकेश में की गई मारपीट की घटना की कांग्रेस ने निंदा की है। यहां हुई सभा में वक्ताओ ने कहा कि उन्होंने कानून हाथ में लेकर प्रदेश को शर्मसार किया है। उन्होंने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर उन्हें मंत्रीमंडल से बर्खास्त करने की मांग की है। जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला के नेतृत्व में कार्यकर्ता गुरुवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने यहां जोरदार नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। सभा में वक्ताओं ने कहा कि कैबिनेट मंत्री अग्रवाल का असली चेहरा सामने आ गया है। मंत्री ने सरेराह मारपीट की, साथ ही सत्ता की हनक भी दिखाई। आरोप लगाया कि सरकार के मंत्री बेलगाम हैं। जिम्मेदार पदों में बैठकर मारपीट पर उतारू हो गए हैं। कार्यकर्ताओं ने मंत्री से सार्वजनिक माफी मांगने व सीएम धामी से मंत्रीमंडल से मंत्री को हटाने की मांग की है। इसके बाद प्रशासन के माध्मय से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया। इस मौके पर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, कुंदन गिरी, गुड्डू पाठक, ललित बिष्ट, किशन कठायत, गोपा धपोला, पूजा व रेखा आदि मौजूद रहे।

Advertisement