March 3, 2026

राज्य के स्थानीय बेरोजगार अपने भविष्य को लेकर आशंकित

देहरादून ( आखरीआंख समाचार ) उत्तराखंड में समूह ग के पदों के लिए स्थानीय सेवायोजन कार्यालयों में पंजीकरण की शर्त खत्म होने से राज्य के स्थानीय बेरोजगार अपने भविष्य को लेकर आशंकित हो गये हैं। उत्तराखंड बेरोजगार महासंघ के पदाधिकारी इस पर उचित कार्यवाही करने की मांग को लेकर प्रदेश अध्यक्ष भाजपा अजय भटट से मिले और उन्हें ज्ञापन सौंपा।
यहां महासंघ के अध्यक्ष बाॅबी पंवार व कमलेश भट्ट के नेतृत्व मंे एक प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भटट से भेंट की और ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि उत्तराखंड में समूह ग के पदों के लिए स्थानीय सेवायोजन कार्यालयों में पंजीकरण की शर्त खत्म होने से राज्य के स्थानीय बेरोजगार अपने भविष्य को लेकर आशंकित हो गये है ओर इस पर उचित कार्यवाही करने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि पंजीकरण की शर्त खत्म होने से राज्य के स्थानीय बेरोजगार अपने भविष्य को लेकर आशंकित हो गया है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विभिन्न विभागें के लिए प्रस्तावित भर्तियों पर रोक लगा दी है और सेवायोजन कार्यालयों में पंजीकरण की बाध्यता खत्म होने के बाद यदि उत्तराखंड में समूह ग पदों पर देश के अन्य राज्यों के अभ्यर्थी भी यहां आवेदन करेंगें जिससे प्रदेश के बेरोजगारों का अहित होगा और इससे प्रदेश के बेरोजगार युवाओं में रोष है और वर्ष 2016-17 में भी करीब आठ लाख बेरोजगारों ने समूह ग के विभिन्न पदों के लिए आवेदन किया था और इन परीक्षाओं में सेवायोजन पंजीकरण अनिवार्यत‘ से राज्य का युवा ही शामिल हो पाते थे अब उत्तराखंड के युवाओं को नौकरी के लिए देश भर के बेरोजगार युवाओं से मुकाबला करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के बेरोगार युवाओं का हित देखते हुए ठोस कदम उठाये और समूह ग की भर्तियों में उत्तराखंड के अभ्यथ्र्तियों को ही अवसर मिले और सरकार अन्य राज्यों की तरह ऐसी व्यवस्था बनाये जिससे उत्तराखंड बेरोजगार अभ्यर्थियों को ही सम्मिलत होने का अवसर मिले और सरकारी विभागों में रिक्त पद पडे पदों पर भर्ती प्रक्रियां आरंभ करवाने की भी मांग की। उच्च न्यायालय जहाँ समानता की बात कर रहा है वहीं उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में आज भी मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति नहीं हो पाई है।उत्तराखंड एक पर्वतीय राज्य है यहाँ की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए यह निर्णय कदापि सही नहीं है।  इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भटट ने उचित कार्यवाही करने का भरोसा दिया। इस अवसर पर  अनेक बेरोजगार शामिल थे।

You may have missed