August 31, 2026

जौनसार बावर के अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराए सरकार


विकासनगर। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष और ग्रामीणों ने जौनसार बावर लाचार स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सोमवार को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत को एक ज्ञापन प्रेषित किया। जिसमें बताया गया कि कालसी, हरिपुर से लेकर त्यूणी दूरुस्थ क्षेत्र तक बसे जनजातीय क्षेत्र जौनसार बावर में अस्पतालों की हालत चिंताजनक है। कई बार महिलाएं प्रसव पीड़ा के दौरान अस्पताल के बरामदे में बच्चे को जन्म दे देतीं हैं। ज्ञापन में बताया कि अल्ट्रासाउंड और एक्सरे तक की अस्पतालों में सुविधा नहीं है। जिससे लोगों को विकासनगर व देहरादून के चक्कर काटने पडते हैं। ज्ञापन में बताया गया कि आपदा मानसून जैसा भयनक सीजन है। लेकिन जौनसार बावर के किसी भी अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती नहीं है। बताया यहां तक चकराता के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑपरेशन थिएटर तो है, लेकिन सर्जन नहीं हैं। बताया कि सब सेंटर, एनएम सेंटर जैसे अधिकतर सेंटरों पर ताले लटके हुए हैं। बताया कि महिला चिकित्सक ना होने के कारण कई बार महिलाओं की प्रसव पीड़ा के दौरान मृत्यु भी हो चुकी है। आशा कार्यकर्ता कभी-कभी गांव मे मिलती हैं और अधिकतर समय वह मैदानी क्षेत्रों मे रहती हैं। बताया कि ऐसी स्थिति में पहाड़ों की दूरुस्थ स्वास्थ्य सुविधाएं कैसे मजबूत होगी। ज्ञापन में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा, ओमप्रकाश देवा, प्रताप, बाबूराम शर्मा, अनील वर्मा, अशा राम शर्मा, मनोज, नीशा, मनोज, नीशा, राजेश, विनोद आदि के हस्ताक्षर हैं।