Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 1, 2026

राहुल गांधी की सदस्यता बहाल होने का कांग्रेस ने मनाया जश्न


देहरादून। राहुल गांधी की संसद सदस्यता सुप्रीम कोर्ट से बहाल होने का सभी कांग्रेस नेताओं ने स्वागत किया है। फैसले के बाद कांग्रेस भवन में ढोल नगाड़ों की थाप के बीच मिठाई बांटी गई।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने प्रेस वार्ता के जरिए इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि जो लोग आजाद हिन्दुस्तान में सांस लेना चाहते हैं, उनकी उम्मीदों को इस फैसले से पंख लगे हैं। उन्होंने कहा कि अब सबकी नजर लोकसभा अध्यक्ष पर टिकी हुई है, देखना है कि वो राहुल गांधी की सदस्यता बहाल करते हैं कि नहीं। अगर ऐसा नहीं हुआ तो कांग्रेस फिर न्याय के लिए जनता की अदालत में जाएगी। इस मौके पर कांग्रेस नेता मथुरा दत्त जोशी, गरिमा मेहरा दसौनी, वैभव वालिया, लक्ष्मी अग्रवाल, शिवा वर्मा, डॉ. जसविंदर सिंह गोगी उपस्थित हुए।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सूर्य, चंद्रमा और सत्य ज्यादा देर तक औझल नहीं रह सकती हैं। उन्होंने कहा कि यह सत्य, धैर्य और धर्म की जीत है। राहुल गांधी ने नफरत के खिलाफ मोहब्बत की जीत दर्ज की है। पूर्व सीएम हरीश रावत ने भी ट्वीट के जरिए कहा है कि यह नफरत के खिलाफ मोहब्बत की जीत है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने भी फैसले का स्वागत किया है।

Advertisement