March 13, 2026

जेजेएम में भी 55 लीटर पानी प्रति व्यक्ति न मिलने पर नए प्रोजेक्ट किए जाएं तैयार


देहरादून। जल जीवन मिशन प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द पूरा किए जाने के मुख्य सचिव एसएस संधू ने निर्देश दिए। साफ किया की जिन योजनाओं को तैयार किए जाने के बाद भी 55 लीटर प्रति व्यक्ति प्रति दिन पानी नहीं मिल पा रहा है, तो नए प्रस्ताव तैयार किए जाएं।
सचिवालय में हुई बैठक में
मुख्य सचिव डॉ एसएस संधु ने कहा कि जल जीवन मिशन बहुत ही अहम योजना है। इसे निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
मुख्य सचिव ने कहा कि हर हाल में 55 लीटर पानी प्रति व्यक्ति उपलब्ध कराया जाए। जिन जिलों ने इस दिशा में अच्छा काम किया है, उन्हें बधाई देते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि दूसरे जिले भी इस दिशा में काम करें। उन्होंने यूपीसीएल को योजना के लिए बिजली कनेक्शनों को जल्द उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। वन भूमि हस्तांतरण मामलों को भी लगातार निस्तारित किया जाए।
मुख्य सचिव ने जल स्रोतों को बनाए रखने को भी काम करने के निर्देश दिए। जल स्रोतों को रिचार्ज करने को चेक डैम और रिचार्ज पिट सहित वनीकरण का काम किया जाए। योजना के दीर्घकालीन संचालन को जल स्रोतों को बनाए रखा जाए। मुख्य सचिव ने योजनाओं के संचालन और रखरखाव पर भी विशेष ध्यान देने पर जोर दिया। कहा कि स्थानीय लोगों को प्लंबर और फिटर आदि का प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए। कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए। कार्यों को निर्धारित समय में पूरा किए जाने को मैन पावर बढ़ाए जाने के साथ ही जिलाधिकारियों को लगातार समीक्षा किए जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी, अपर सचिव नितिन भदोरिया, एमडी एससी पंत आदि मौजूद रहे।