March 12, 2026

आपके बसंत कुमार आपके बीच हाथ के साथ

बागेश्वर : बागेश्वर विधानसभा उप चुनाव में राजनीति का ऊँट किस करवट बैठेगा यह तो आपको कुछ दिनों के इंतजार के बाद ही पता चल सकेगा ।

लेकिन वर्तमान में जिले की दोनों कदावर पार्टियां कांग्रेस और बीजेपी एक दूसरे के साथ शह मात के शतरंजी बिसात पर एक दूसरे को मात देती नजर आ रही हैं ।

कल जिस तरह से कांग्रेस नेता रणजीत दास को अपने पाले में कर बीजेपी ने अपने हुकुम का बादशाह फेका था । उसपर आज कांग्रेस ने आप के तेजतर्रार युवा नेता वसंत कुमार को अपने हाथ का साथ देकर अपने तुरुप का इक्का मैदान में उतारकर सबको चौका दिया है।

बागेश्वर में आज आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत कुमार और पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी भैरवनाथ टम्टा,समेत भाजपा नेता गोपाल राम, और कमल टम्टा ने भी कांग्रेस का हाथ थाम लिया है । कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन महरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने चारो नेताओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई है।

अब यह देखना बहुत ही रोमांचक जो गया हैं कि क्या बसन्त कुमार कांग्रेस के लिए चन्दन दास की कहानी को दोहरा पाएंगे कि नही । क्या इतिहास इसबार अपनी ही पुरानी पुनरावृत्ति का चलचित्र इसबार मतदाताओं को दिखाने में सफल होगा या नही ?