March 11, 2026

बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव : कांग्रेस औऱ बीजेपी उमीदवारों के नामों का ऐलान

बागेश्वर । बहुत दिनों की राजनीतिक उठापटक के बाद आज आखिर प्रदेश दोनों बड़े राजनेतिक दलों कांग्रेस व बीजेपी ने अपने प्रत्याक्षियों की नाम की घोषणा कर दी हैं।

एक ओर जहाँ कांग्रेस ने हाल में पार्टी की सदस्यता दिलाये गए एडवोकेट बंसन्त कुमार पर अपना भरोसा जताया हैं । वही दूसरी तरफ बीज ने पूर्व मंत्री चन्दन दास की धर्मपत्नी पार्वती दास को टिकट देकर पूर्ण रूप से सहानुभूति का कार्ड खेल दिया हैं।

बागेश्वर में आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा ओर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने एडवोकेट बंसन्त कुमार के नाम की घोषणा करते हुए कहा कि पार्टी यह सीट बड़े मतों के अंतर से जितने जा रही हैं।

बीजेपी हाईकमान ने आज पैनल में गए 3 नामों पार्वती दास उनके पुत्र गौरव दास व पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष दीपा आर्या के नामों से पार्वती दास पर विश्वास जताते हुए उनके नाम का एलान किया ।

अब यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि एडवोकेट बंसन्त कुमार बीजेपी के सहानुभूति के कार्ड को कैसे अपने हाथ से मात दे सकेंगे या यह कार्ड भी ब्लेंड चलकर पूर्व की भांति ही सफलता प्राप्त कर लेगा?