Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 27, 2026

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा को पुलिस परिवार ने नम आखों के साथ दी भाव-भीनी विदाई

 

अल्मोड़ा ( आखरीआंख समाचार ) आज सुश्री पी0रेणुका देवी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोडा के जनपद अल्मोड़ा से आई0आर0बी0 रामनगर स्थानान्तरण होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के सम्मान में पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा में समस्त थाना/चौकी प्रभारियों, पुलिस लाईन/पुलिस कार्यालय स्टाफ, सभी पत्रकार बन्धुओं एवं टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों की उपस्थित में भाव-भीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री संतोष बगडवाल निरीक्षक एल0आई0यू0 द्वारा किया गया।
विदाई समारोह के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रकाश चन्द्र जोशी द्वारा भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित करते हुए किये गये कार्यो की सराहना की गयी। टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष श्री गणेश सिंह बिष्ट उपाध्यक्ष, नीरज पवाॅर महासचिव, श्री बालेन्द्र जोशी, अख्तर हुसैन एवं अन्य पदाधिकारियों व महाजन इलैक्ट्रानिक द्वारा एसएसपी अल्मोड़ा को सप्रेम भेंट से सम्मानित करते हुए यातायात व्यवस्था को सुदढ़ व सुचारू रूप से चलाने की प्रशसा की गयी। क्षेत्राधिकारी नगर अल्मोड़ा, रानीखेत, संचार, एपीओ अल्मोड़ा, थाना प्रभारियों, शाखा प्रभारियों एवं महिला पुलिस अधिकारियों व कर्मगणों द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया के निर्देशन में किए गए कार्यो/अनुभव एवं ईमानदारी, कतव्र्यनिष्ठता से किये गये कार्यों की सराहना की गयी। सुश्री पी0रेणुका देवी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा अल्मोड़ा जनपद के प्रिन्ट/मीडिया के पत्रकार बन्धुओं, अल्मोड़ा की समस्त जनता, अन्य सभी सम्भ्रान्त नागरिकों, सीनियर सिटिजनों एवं अन्य द्वारा दिये गये सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया। इसके अतिरिक्त कहा कि जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों/कर्मगणों द्वारा मेरे आदेश-निर्देशों का पालन कर टीम वर्क के साथ अच्छा कार्य करते हुए ढेढ़ साल के कार्यकाल में मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये गये अभियान, यातायात व्यवस्था, एचपीयू के कार्यो, महिला कर्मचारियों एवं पुलिस परिवार की महिलाओं को दिये गये रोजगार परक प्रशिक्षण, चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के वेलफेयर, गोद लिए गये गाॅवों में जागरूकता कार्यक्रम के परिणाम स्वरूप पुलिस को काफी सफलता मिली इसके अतिरिक्त अन्य कार्यो की भी भूरी-भूरी प्रसंशा व अच्छी बरामदगी किये जाने की सराहना की गयी। अपने वक्तव्य में यह भी कहा कि पुलिस फोर्स को अनुशासन, ईमानदारी एवं कतव्र्यनिष्ठता से कार्य एवं अच्छे टर्नआउट में रहना अति-आवश्यक है। समारोह में उपस्थित सभी से अपेक्षा की कि पुलिस अधि0/कर्मचारियों हमेशा जनता के साथ मित्रवत व्यवहार करें। विदाई समारोह कार्यक्रम के समापन के बाद सभी उपस्थित अधि0/कर्मगणों एवं महिला अधि0/कर्मचारियों द्वारा सुश्री पी0रेणुका देवी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा को नम आखों के साथ भाव-भीनी विदाई देकर विदा किया गया।
उक्त विदाई समारोह कार्यक्रम में कमल राम आर्य पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा, श्री वीर सिंह पुलिस उपाधीक्षक रानीखेत, श्री राजीव कुमार पुलिस उपाधीक्षक संचार, श्री अरूण कुमार गौढ़ ए0पी0ओ0 अल्मोड़ा , श्री रमेश चन्द्र भट्ट प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक, श्री अरूण वर्मा प्रभारी निरीक्षक अल्मोडा, श्री नारायण सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत, श्री धर्मवीर सोलंकी निरीक्षक भतरौजखान, श्री अशोक कुमार निरीक्षक द्वाराहाट, श्री अजय लाल साह निरीक्षक दन्या, श्री हरेन्द्र चौधरी निरीक्षक साईबर सैल, श्री राजेन्द्र बिष्ट थानाध्यक्ष लमगड़ा, श्री आर0एस0बोरा थानाध्यक्ष चौखुटिया, श्री हरीश प्रसाद थानाध्यक्ष सल्ट, श्रीमती बसन्ती आर्य थानाध्यक्ष महिलाथाना, श्री महेश कश्यप आशुलिपिक, श्री श्याम सिंह रावत वाचक, श्री पूरन सिंह रावत प्रधान लिपिक, श्री दीपक कुॅवर आंकिक, उ0नि0 गणेश सिंह हरडिया, श्री प्रहलाद राम एआईएम, उ0नि0 सोहन लाल, उ0नि0 सुरेश चन्द्र, एस0एस0आई0 कोतवाली नीरज भाकुनी, उ0नि0 श्वेता नेगी चौकी प्रभारी जैंती, उ0नि0 पुनीता बलोदी चौकी प्रभारी एनटीडी, उ0नि0 दीपा, आरक्षी हेमा ऐठानी मीडिया सैल, रेखा, राजेश्वरी, का0 महेन्द्र गनघरिया, का0 दिनेश, का0 बलवन्त, का0भुवन, का0 दीपक एलआईयू सहित अन्य पुलिस अधि0/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement