Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 27, 2026

मुख्यमंत्री से मिलेगा वन पंचायत सरपंच संगठन, सोमेश्वर बैठक में किया ऐलान


अल्मोड़ा। वन पंचायत सरपंच संगठन सोमेश्वर की बैठक रामलीला मैदान में संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता करते हुए संगठन के अध्यक्ष विनोद पाण्डेय ने कहा कि आगामी 21 अगस्त को देहरादून में संपूर्ण उत्तराखंड के सरपंचों का सम्मेलन होने जा रहा है। जिसमें सभी सरपंचों की उपस्थिति अपेक्षित है। जहां सरपंच संगठन के प्रदेश पदाधिकारियों का मनोनयन होगा। तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री वन मंत्री तथा प्रमुख वन संरक्षक वन पंचायत से मिलकर वन पंचायतों की समस्याओं को उठाया जायेगा। बैठक में संरक्षक रतन सिंह, लाल सिंह खाती, उपाध्यक्ष दिनकर जोशी, महामंत्री लीला बोरा, बसंत कैड़ा, दीपक खर्कवाल, शंकर जलाल, योगेश जोशी, गोविन्द रावत, दिनेश भट्ट, गोपाल राम आदि मौजूद रहे। संचालन लीला बोरा ने किया।

You may have missed

Advertisement