Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026

बागेश्वर में आरोपअवैध रूप से शराब पिलाने के आरोप में दो गिरफ्तारआरोप


बागेश्वर।  विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस ने मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी को रोकने के लिए अभियान तेज कर दिया है। कांडा और कपकोट पुलिस ने दुकान और रेस्टोरेंट में अवैध रूप से शराब पिलाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। कांडा पुलिस ने चेकिंग के दौरान सुरेंद्र सिंह पुत्र हरीश सिंह निवासी बंगचूड़ी को दुकान में शराब पिलाते हुए दबोचा। आरोपी के कब्जे से 13 बोतल शराब पकड़ी गई। कपकोट पुलिस ने चेकिंग के दौरान वीरेंद्र सिंह पुत्र जसमल सिंह निवासी सुमगढ़ को अपने रेस्टोरेंट में लोगों को शराब पिलाने पर गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ पुलिस ने 60 आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।

Advertisement