Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026

पुलिस प्रेक्षक गुनी ने जांची सुरक्षा व्यवस्था


बागेश्वर।  विधानसभा उप निर्वाचन को संपन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग से नियुक्त पुलिस प्रेक्षक विशाल गुनी शुक्रवार को डिग्री कॉलेज पहुंचे। उन्होंने ईवीएम स्ट्रांग रूम और कलक्ट्रेट परिसर में स्थापित वेयर हाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता रखने के निर्देश दिए।
पुलिस प्रेक्षक ने स्ट्रांग रूम में प्रकाश व्यवस्था, मार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। सभी व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने मतगणना दिवस पर ईवीएम स्ट्रांग रूम से मतगणना कक्ष तक लाने और ले जाने को रूटचार्ट की भी जानकारी ली। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल ने प्रेक्षक को विस्तृत जानकारियां दी।

Advertisement