Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 29, 2026

सोमेश्वर पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न गावों में भांग की खेती नष्ट कर आमजन को नशे के प्रति किया जागरूक


अल्मोड़ा। एसएसपी रामचन्द्र राजगुरु के निर्देशन में अल्मोड़ा पुलिस द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” के तहत जनपद को नशा मुक्त बनाने हेतु नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही करते हुए नशा मुक्त समाज की परिकल्पना को साकार करने के लिए हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं। सोमवार को सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह के नेतृत्व में सोमेश्वर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम टाना, मड़ी, लखनाड़ी व बरगला में भांग की खेती को नष्ट कर ग्रामीणों को नशा मुक्ति का संदेश देते हुए अपने आस-पास उगी भांग को स्वयं नष्ट करने हेतु प्रेरित किया गया।  ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देकर नशा मुक्त जीने हेतु जागरुक किया गया। थानाध्यक्ष सोमेश्वर ने ग्रामीणों को बताया कि गांव या आस-पास अवैध रुप से नशा बेचने वालों की सूचना पुलिस को दें, थाना पुलिस द्वारा ऐसे लोगों पर कार्यवाही की जाएगी। नशा मुक्त अभियान में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई।

You may have missed

Advertisement