June 19, 2026

विपक्षी गठबंधन इंडिया ने किया 14 टीवी एंकर्स का बहिष्कार , जारी की लिस्ट


नई दिल्ली ।  देश के विभिन्न टीवी चैनल्स के 14 एंकर्स के कार्यक्रम का बहिष्कार करने हेतू इंडिया ने निर्णय लिया है।। विपक्षी गठबंधन ने इन एंकर्स के नाम की लिस्ट जारी कर इनके कार्यक्रम का बहिष्कार का ऐलान किया।
दरअसल, विपक्षी दलों के ‘आईएनडीआईए’ गठबंधन ने मीडिया को लेकर एक बड़ा फैसला करते हुए देश के विभिन्न टीवी चैनल्स के 14 एंकर्स के कार्यक्रम का बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया है। गठबंधन ने एंकर्स की लिस्ट जारी कर सार्वजानिक घोषणा की है कि ‘आईएनडीआईए’ गठबंधन में शामिल कोई भी राजनीतिक दल इन एंकर्स के कार्यक्रम में अपने प्रतिनिधियों अर्थात प्रवक्ताओं या नेताओं को नहीं भेजेगा।
विपक्षी गठबंधन द्वारा जारी लिस्ट में अदिति त्यागी, अमन चोपड़ा, अमिश देवगन, आनंद नरसिम्हन, अर्नब गोस्वामी, अशोक श्रीवास्तव, चित्रा त्रिपाठी, गौरव सांवत, नाविका कुमार, प्राची पराशर, रुबिका लियाकत, शिव अरुर, सुधीर चौधरी और सुशांत सिन्हा जैसे बड़े एंकर्स के नाम हैं।

You may have missed