Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

केरल में मिला निपाह वायरस का बांग्लादेशी वैरिएंट, दो की मौत; स्कूल-कॉलेज 2 दिनों के लिए बंद,लॉकडाउन जैसी पाबंदियों का ऐलान


नई दिल्ली ।   केरल में निपाह वायरस का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। कोझिकोड में ‘निपाह’ से 2 मरीजों की मौत के बाद सरकार अलर्ट मोड में आ गई है। वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन जैसी पाबंदियों का ऐलान किया गया है। सरकार ने ऐहतियातन कुछ स्कूल, कॉलेज और दफ्तरों को बंद कर दिया है और 7 गांवों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है।
वहीं, केरल सरकार ने कहा कि लोगों को कोझिकोड जिले में फैले निपाह संक्रमण से घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है, लेकिन उन्हें सावधानी बरतनी चाहिए। सरकार ने 2 दिनों के लिए स्कूल-कॉलेजों को भी बंद रखा है। वहीं, सरकार की तरफ से बताया गया है कि राज्य में मिले वायरस का स्वरूप बांग्लादेश में मौजूद वायरस के वेरिएंट से मिलता जुलता है, जो मानव से मानव में फैलता है। इसकी मृत्यु दर भी अधिक है। हालांकि यह वायरस कम संक्रामक है।

Advertisement