Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

भोटिया पड़ाव बनखोला में बनी दुकानों को खाली करने की मांग मुखर


बागेश्वर ।  भोटिया पड़ाव बनखोला में बनी दुकानों को खाली करने की मांग मुखर होने लगी है। जोहार सांस्कृतिक समिति के लोग इस मांग को लेकर डीएम अनुराधा पाल से मिले। उन्हें जल्द समस्या के समाधान की मांग की है। समिति के संरक्षक गंगा सिंह पांगती के नेतृत्व में लोग मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां जिलाधिकारी को अपनी समस्याओं का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि जनवरी 2024 को बागेश्वर में ऐतिहासिक उत्तरायणी मेला लगेगा। इस मेले में भोटिया समाज के लोग कारोबार करने के लिए दूर-दराज से यहां पहुंचते हैं, लेकिन भोटिया पड़ाव जिमखोला में बनी दुकानों को अभी तक खाली नहीं कराया गया है, जबकि भोटिया समाज के लोग दुकान लागने के लिए सामान लेकर आने लगे हैं। दुकान खाली नहीं होने से उन्हें दिक्कत हो रही है। समिति ने जल्द दुकानें खाली कराने की मांग की है, तांकि समय पर बिजली पानी आदि की व्यवस्था ठीक की जा सके। इस मौके पर अध्यक्ष पूजा जंगपांगी, मनोहर सिंह मर्तोलिया व श्रीराम सिंह राणा आदि शामिल थे।

Advertisement