Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

वीरांगना पंचायत प्रतिनिधि संगठन ने  क्षेत्रीय विधायक को सौंपा 7सूत्रीय मांग पत्र


बागेश्वर ।  वीरांगना पंचायत प्रतिनिधि संगठन ने सात सूत्रीय मांग पत्र क्षेत्रीय विधायक पार्वती दास को सौंपा। जिसमें सीएचसी बैजनाथ समेत सभी स्कूलों में सीसीटीवी लगाने की मांग की गई। साथ ही राइंका कौलाग में विज्ञान विषय शुरू करने की मांग की गई। विज्ञान नहीं होने से छात्राओं को वंचित रहना पड़ रहा है। मंजू बोरा के नेतृत्व में संगठन से जुड़ी महिलाएं विधायक दास से मिलीं। उन्होंने कहा कि जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष, डीएम तथा विधायक सभी महिलाएं हैं, लेकिन जिले की महिलाएं आज भी सशक्त नहीं हो पाई हैं। उन्होंने सीएचसी बैजनाथ में एक्स-रे मशीन नहीं होने पर चिंता जताई है। कहा कि छोटी-छोटी जांच के लिए उन्हें जिला मुख्यालय या अन्य जगह जाना पड़ रहा है। अस्पतालों में निशुल्क दवा भी नहीं मिल रही है। एएनएम सेंटर लौबांज में विद्युत व पेयजल व्यवस्था नहीं है। यहां आने वाली गर्भवती महिलाओं को परेशानी हो रही है। गांवों में पूर्व की भांति एएनएम द्वारा टीकारण करने तथा भ्रमण करने की मांग की है। तांकि गर्भवती महिलाएं व बच्चों को लाभ मिले सके। उन्होंने सभी समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की है। मांग करने वालों में कुसुमलता मेहता, सपना, हीरा देवी, कविता देवी, सुनीता देवी, कविता मैठानी, पूजा गोस्वामी, कविता गोस्वामी, पुष्पा, मुन्नी, राजेश्वरी आदि शामिल थे।

Advertisement