Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026

भव्य रूप से मनाया जाएगा गरुड़ में कत्यूर महोत्सव


बागेश्वर गरुड़ ।  त्यूर महोत्सव की लेकर यहां पर्यटन विभाग व जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित हुई। इसमें महोत्सव को भव्य व आकर्षक बनाए जाने पर बल दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि धार्मिक पर्यटन को महोत्सव से बढ़ावा मिलेगा। यहां कई धार्मिक स्थल हैं जहां पर्यटक पहुंचेंगे तो स्थानीय लोगों को भी बेहतर रोजगार मिलेगा। ब्लॉक प्रमुख के कार्यालय में बुधवार को बैठक आयोजित हुई। दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि कत्यूर घाटी का गौरवशाली इतिहास रहा है। प्रदेश सरकार धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के विकास के लिए वचनबद्ध है। सरकार द्वारा पर्यटन व धार्मिक गतिविधियां बढ़ाने के उद्देश्य से कत्यूर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आयोजन में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की है। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट ने कहा कि क्षेत्र के लोग अपनी संस्कृति व क्षेत्र के लिए हमेशा आगे रहते हैं। इस महोत्सव को भी भव्य व आकर्षक बनाया जाएगा। इसमें सभी लोगों की भागीदारी रहेगी तो कार्यक्रम अच्छा होगा। इस मौके पर इंद्र सिंह बिष्ट, व्यापार संघ अध्यक्ष लक्ष्मीदत्त पांडे, देवेंद्र गोस्वामी, घनश्याम जोशी, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष कुंदन भंडारी, हरीश रावत, दयाकृष्ण जोशी, रमेश जोशी, लोकगायक गोविंद गिरी गोस्वामी, बलवंत सिंह भंडारी, नवीन बोरा, राजेंद्र नेगी, मनोज रावल, पर्यटन अधिकारी पीके गौतम, नगर पंचायत ईओ राजेश जोशी, हिमांशु जोशी आदि मौजूद थे।

Advertisement