Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026

लोहाघाट में 1किलो 600 ग्राम चरस के साथ दो गिरफ्तार


चम्पावत । पुलिस की एसओजी और एएनटीएफ टीम ने चम्पावत मार्ग में बलाई के पास1 किलो 600 ग्राम चरस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज किया। एसओ सुरेंद्र सिंह कोरंगा और एसओजी प्रभारी मनीष खत्री ने बताया कि चम्पावत मार्ग में बलाई के पास चैकिंग अभियान में सलीम(40) निवासी वार्ड नंबर 5 नई बस्ती टनकपुर और जाकिर हुसैन (40) निवासी लाल इमलीपड़ाव टनकपुर के कब्जे से 1किलो 600 ग्राम चरस बरामद की। उन्होंने बताया कि अभियुक्त सलीम के कब्जे से 850 ग्राम और जाकिर के कब्जे से 750 ग्राम चरस बरामद की। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने बताया कि वह टैक्सी चालक का काम करते हैं। मैदानी क्षेत्रों से पहाड़ आने पर चरस ले जाते थे और ऊंचे दाम में बेचते थे। पुलिस के मुताबिक दोनों अभियुक्त लंबे समय से चरस का कारोबार कर रहे थे। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी मनीष खत्री,ललित पांडेय,महेंद्र डगवाल,नवल किशोर,सूरज कुमार,विनोद जोशी शामिल रहे।

Advertisement