June 19, 2026

वॉलेट पेपर से चुनाव कराएं जाएं


देहरादून ।  उत्तराखंड आंदोलनकारी संयुक्त परिषद् ने ईवीएम की जगह वॉलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की है। देहरादून में कचहरी स्थित शहीद स्मारक पर मंगलवार को आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि ईवीएम पर आम लोग विश्वास नहीं कर रहे हैं। लोगों को भय है कि उनके वोट का गलत इस्तेमाल हो रहा है। लिहाजा, निष्पक्ष चुनाव के लिए वॉलेट पेपर से चुनाव होने चाहिए। परिषद के प्रवक्ता चिंतन सकलानी ने बताया कि परिषद् शीघ्र अपने उपाध्यक्ष की नियुक्ति करेगी। मौके पर जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार, प्रभात डंढियाल, विपुल नौटियाल, अनंद आकाश, सुभागा, बालेश वालिया, जगमोहन रावत, अमित पंवार, अनुराग भट्ट आदि मौजूद थे।

You may have missed