Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

मक्कूमठ के ग्रामीणों ने दी चुनाव में सबक सिखाने की चेतावनी


रुद्रप्रयाग । मक्कूमठ के ग्रामीणों ने रुद्रप्रयाग वन प्रभाग द्वारा चोपता में बिना वन पंचायतों को विश्वास में लिए बगैर निविदा आमंत्रित करने पर लोकसभा चुनाव में इसका खामियाजा भुगतने की चेतावनी दी। ग्रामीणों ने कहा अगर जल्द मांगों पर कार्रवाई नहीं होती है तो लोकसभा चुनाव में इसका जबाव दिया जाएगा। मामले में ग्रामीणों ने ऊखीमठ एसडीएम को ज्ञापन दिया है।ज्ञापन में क्षेपंस जयवीर नेगी, ग्राम प्रधान मक्कू विजयपाल नेगी, प्रधान पाब अरविंद रावत, सरपंच मदन सिंह,जय सिंह चौहान, श्रीचन्द्र रावत,रैवाधर मैठाणी, हरिबल्लभ मैठाणी, प्रमोद सिंह, आनन्द सिंह, मोहन प्रसाद, सतीश चन्द्र, सुबोध मैठाणी, राधे लाल, पंकेश लाल,आनन्द भंडारी, हीरा सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं।

Advertisement