Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 28, 2026

उत्तराखंड में सशक्त भू कानून को महादेव के दरबार पर अर्जी


ऋषिकेश । उत्तराखंड में सशक्त भू-कानून लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर यूकेडी मुखर है। कार्यकताओं ने रविवार को सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए सोमेश्वर महादेव मंदिर में यज्ञ किया। इस दौरान उन्होंने मांगों को लेकर भोलेनाथ के दरबार में अर्जी भी दी। रविवार को उत्तराखंड क्रांति के जिलाध्यक्ष केंद्रपाल सिंह तोपवाल की अगुवाई में कार्यकर्ता सोमेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। उन्होंने मूल निवास और भू-कानून की मांग को लेकर सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह उत्तराखंड के हर मूल निवासी की मांग है। संगठन प्रदेशवासियों को हक दिलाने के लिए लंबे समय से आंदोलन कर रहा है, लेकिन राज्य की भाजपा सरकार मांगों की अनदेखी कर रही है, जिससे परेशान होकर अब उन्हें महादेव को अर्जी देनी पड़ी है। कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार में बेटियों को न्याय तक नहीं मिल पा रहा है। मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। अर्जी देने वालों में केंद्रीय उपाध्यक्ष मोहन सिंह असवाल, महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र दत्त नौटियाल, युद्धवीर सिंह चाहान, रघुवीर सिंह नेगी, अरविंद राणा, भगवान सिंह पंवार, राजेश डोभाल, राजकुमारी उनियाल, रीता छेत्री, प्रतिमा छेत्री, संकुलता कलूड़ा, विमला बहुगुणा, संगीता उनियाल, अनिला कोठियाल, पुष्पा नेगी, सेवक सिंह राणा आदि शामिल रहे।

Advertisement