Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 27, 2026

स्वतंत्रता सेनानियों के नाम से जाने जाएंगे हरिद्वार के कई संपर्क मार्ग


हरिद्वार ।  नगर निगम क्षेत्र में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर 16 संपर्क मार्गों का नामकरण किया जाएगा। नामकरण के प्रथम चरण में चार संपर्क मार्गों के नाम बदले गए। ज्वालापुर रेल चौकी, सब्जी मंडी, गोयल स्वीट्स और पीठ बाजार में नामकरण कार्यक्रम आयोजित किए गए। निवर्तमान मेयर अनीता शर्मा, नगर आयुक्त वरुण चौधरी के प्रतिनिधि दिनेश कांडपाल, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र रघुवंशी ने संपर्क मार्गों का नया नामकरण किया। पूर्व में 16 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम से संपर्क मार्गों का नामकरण का प्रस्ताव नगर निगम बोर्ड से पास कराया गया था। इन मार्गों के नाम बदल कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चेतन दास छाबड़ा मार्ग, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी किशन लाल वर्मा मार्ग, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वैद्य श्याम लाल मार्ग और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वैद्य नत्थाराम भारद्वाज मार्ग रखा गया है।

You may have missed

Advertisement