Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 28, 2026

आयोग ने पीसीएस के 189 पदों पर अंतिम तिथि तीन अप्रैल तक आवेदन मांगे


हरिद्वार ।  उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल प्रवरअधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। पीसीएस 2023-24 के रिक्त 189 पदों पर आयोग ने अभ्यर्थियों से अंतिम तिथि तीन अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी तीन अप्रैल तय की गई है। ऑनलाइन आवेदन पत्रों में संशोधन एवं परिवर्तन करने की तिथि 9 से 18 अप्रैल निधारित की गई है। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि पीसीएस 2030-24 का विस्तृत नोटिफिकेशन आयोग की अधिकृत वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। बताया कि पीसीएस की मुख्य लिखित परीक्षा का आयोजन देहरादून, हल्द्वानी एवं हरिद्वार नगर में स्थित परीक्षा केद्रों पर किया गया किया जाएगा।

Advertisement