March 28, 2026

पुलिस और अर्द्धसैनिक बल ने किया फ्लैग मार्च


बागेश्वर। ।   लोकसभा चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस व अर्द्ध-सैनिक बलों के साथ किया फ्लैग मार्च किया। उन्होंने आम जनमानस को आचार संहिता का पालन करने तथा चुनावों में निर्भीक व निष्पक्ष होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही असामाजिक व अराजक तत्वों को सख्त हिदायत दी कि चुनाव के दौरान यदि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने, शांति व कानून व्यवस्था प्रभावित करने के प्रयास किए जाएंगे तो ऐसे तत्वों के विरुद्ध कठोर से कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।