Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

गरुड़ के छटिया में गुलदार का आतंक बरकरार


बागेश्वर गरुड़ । छटिया गांव में गुलदार का आतंक बरकरार है। गांव में गुलदार की धमक से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। गांव के ही आम सार्वजनिक रास्ते के किनारे पर एक गड्ढे में गुलदार अपने शावकों के साथ छिपा है। बुधवार को स्थानीय निवासी ग्रामीण सिकंदर गोस्वामी अपने पालतू बैलों को घास चराने के लिए ले जा रहे थे, अचानक गुलदार ने बैलों पर हमला कर दिया। ग्रामीण व बैलों ने भागकर बमुश्किल जान बचाई। गुलदार वापस उसी बिल में चला गया। जहां उसने अपने तीन शावकों को जन्म दिया है। ग्रामीण सिकंदर गोस्वामी ने अन्य लोगों को आवाज लगाई। मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ गई। लोगों ने मौके पर ही वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने आकर कैमरे की मदद से निगरानी की, लेकिन अभी तक गुलदार कैमरे में कैद नहीं हो पाया है। पूरे गांव में लोग सहमे हैं। स्कूली बच्चों और गांव के लोगों ने गुलदार के भय से आवाजाही के लिए रास्ता ही छोड़ दिया है। ग्रामीण कमल जोशी, राहुल रावत, मनीष कठायत, विनोद गिरी, प्रकाश गोस्वामी, हरीश जोशी, प्रकाश जोशी, प्रमोद जोशी आदि ग्रामीणों ने वन विभाग से शीघ्र गुलदार की समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की है।

You may have missed

Advertisement