Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 29, 2026

देशी शराब की दुकान खुलने से भड़के लोग, धरना दिया


काशीपुर । शहर की पॉश कॉलोनी सुभाषनगर में देसी शराब की दुकान आवंटित होने पर निवर्तमान पार्षदों के नेतृत्व में वार्डवासियों ने नारेबाजी करते हुए धरना दिया। दुकान न हटाने पर वार्डवासियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। रविवार को आवास विकास क्षेत्र की सुभाषनगर कॉलोनी में देसी मंदिरा की दुकान आवंटित किए जाने के विरोध में कॉलोनी के दर्जनों लोगों ने वार्ड के निवर्तमान पार्षद मोनू चौधरी व मनोज जग्गा के नेतृत्व में दुकान के बाहर धरना शुरू कर दिया। कॉलोनिवासियो ने नारेबाजी कर वहां दुकान खोलने का पुरजोर विरोध किया। उन्होंने कहा कि जनहित में आबादी वाले इलाके में शराब की दुकान नहीं खुलनी चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में सर्वेश बाली, तेजवीर सिंह, विजय प्रताप, डॉ. वीर सिंह, मुनमुन चौधरी, सुनील त्यागी, तेजवीर चौहान, देवेश चौहान एडवोकेट, गीता देवी, महिमा, सुशीला आदि मौजूद रहे।

You may have missed

Advertisement