Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 29, 2026

गोदियाल बने पंजाब में कांग्रेस के स्टार प्रचारक


देहरादून ।  कांग्रेस ने गढ़वाल लोकसभा के प्रत्याशी गणेश गोदियाल को पंजाब के लोकसभा चुनाव में स्टार प्रचारक बनाया है। कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकिन की ओर से जारी 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में उत्तराखंड से एक मात्र गणेश गोदियाल का नाम शामिल है। गोदियाल को इससे पहले राहुल गांधी के कार्यालय की ओर से यूपी के रायबरेली में भी प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। जहां उन्होंने लगातार दस दिन तक राहुल गांधी के लिए प्रचार किया। गोदियाल ने बताया कि वो रायबरेली में प्रचार के बाद बीते दो दिन से सोनीपत में कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रहमचारी के प्रचार के लिए पहुंचे हैं, वहां से गुरुवार को पंजाब रवाना होंगे।

You may have missed

Advertisement