Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

टैक्सी यूनियन ने कोतवाली पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया

बागेश्वर ( आखरीआंख समाचार )  ऊं शिव शक्ति टैक्सी यूनियन ने उत्तरायणी मेले में टैक्सियों का संचालन बंद करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कोतवाली पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है और हड़ताल पर जाने की धमकी दी है
यूनियन के अध्यक्ष पुष्कर जोशी के नेतृत्व में  चालकों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कहा कि गोमती पुल से टैक्सियां खड़ी होती हैं। पुलिस बिना चालान के उनके कागजों को जब्त कर रही है। पुलिस तानाशाही में उतर आई है और चालकों को कोतवाली बुलाकर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। टैक्सी चालकों ने कहा कि पुलिस की कार्रवाई से वे परेशान हो गए हैं। जबकि एसबीआइ तिराहे पर टैक्सियां भरी जाती हैं और पुलिस की छत्रछाया में यह चल रहा है। यदि पुलिसिया उत्पीड़न नहीं रोका गया तो वे उत्तरायणी मेले के दौरान चक्काजाम, हड़ताल और उग्र आंदोलन शुरू करेंगे। मेले को किसी प्रकार का सहयोग भी नहीं करेंगे। इस मौके पर नरेंद्र थापा, ललित मोहन जोशी, नवीन जोशी, कैलाश चंद्र टम्टा, शिवराज सिह, उमेश चंद्र पांडे, प्रकाश चंद्र आदि मौजूद थे।

You may have missed

Advertisement