Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 3, 2026

विधायक पार्वती दास का स्वास्थ्य बिगड़ा, हेलीकॉप्टर से भेजा देहरादून

बागेश्वर । विधायक पार्वती दास का स्वास्थ्य आज अचानक बिगड़ गया। उन्हे जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया। चिकित्सकों के अनुसार वायरल फीवर के अलावा उनको यूरिनल इन्फेंशन हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून के लिए एयर लिफ्ट किया गया है।

विधायक पार्वती दास अचानक बीमार पड़ गईं। जिला अस्पताल के चिकित्सक डा. नसीम उनके आवास पर गए उनका उपचार प्रारंभ किया गया। चिकित्सकों के सलाह पर विधायक को जिला अस्पताल लाया गया। जहां आईसीयू में भर्ती किया गया। इस दौरान उनका ईसीजी समेत अन्य जांच हुईं। उन्हें अन्य जांच भी करानी थी। उपचार के बाद उन्हें एयर लिफ्ट कर देहरादून ले जाया गया है। वही विधायक के पुत्र गौरव दास ने बताया कि जिला अस्पताल में परीक्षण कराया गया। सभी जांच लगभग सामान्य हैं। उन्होंने चिकित्सकों का उपचार में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कहा कि उनकी माता की कोविड हिस्ट्री के कारण वह कुछ अन्य जांचे कराने दून गए है।

Advertisement