Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 29, 2026

समोसे में निकली छिपकली, रेस्टोरेंट में मचा हड़कंप


चम्पावतT। बनबसा में एक रेस्टोरेंट के समोसे में छिपकली निकली है। जिससे रेस्टोरेंट में हड़कंप मच गया। बुधवार को उत्तराखंड पॉवर कारपोरेशन के मीटर रीडर अंकुर अग्रवाल सहित तीन कर्मचारी सुपरवाइजर आकाश कुमार के साथ बनबसा रेलवे पटरी के पास रेस्टोरेंट में समोसे खाने गए थे। इस बीच सुपरवाइजर आकाश कुमार ने एक समोसा खाने के लिए तोड़ा और आधा समोसा खाने के बाद उसमें छिपकली दिखी। इसके बाद उनके होश उड़ गए। समोसे में छिपकली निकलने के बाद रेस्टोरेंट में हड़कंप मच गया। जिसके बाद रेस्टोरेंट में मौजूद लोगों ने जमकर हंगामा किया। समोसे में छिपकली निकलने की घटना तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। समोसे में छिपकली निकलने के बाद सुपरवाइजर आकाश कुमार की हालत बिगड़ गई और उन्हें उल्टियां होने लगीं। हालत बिगड़ने पर उनके कर्मचारियों ने उन्हें टनकपुर उनके आवास तक पहुंचाया। सुपरवाइजर आकाश कुमार ने बताया कि घटना के बाद उल्टी होने पर उन्हें दवा लेनी पड़ी। समोसे में छिपकली निकलने का वीडियो वायरल होने पर मामला संज्ञान में आने पर एसडीएम आकाश जोशी ने बताया कि संबंधित मामले वैधानिक कार्यवाही के लिए सेफ्टी डिपार्मेंट चम्पावत को निर्देश दिए गए हैं।

You may have missed

Advertisement