Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 23, 2026

बहते हुए बुजुर्ग व्यक्ति की पुलिस द्वारा बचाई गयी जान

 

बागेश्वर ( आखरीआंख समाचार ) आज पौराणिक उत्तरायणी मेला मकर सक्रांति के दौरान सरयू नदी में जहां अनेकों श्रद्धालुओं द्वारा स्नान किया जाता है । स्नान के दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति को धक्का लगने की वजह से नदी के तेज बहाव में बहने लगे। जिन्हें वहाँ पर तैनात बगड़ चौकी इंचार्ज बी०एस० नैनवाल व कानि० सोबन सिंह ने तत्परता दिखाते हुए बुजुर्ग को तेज बहाव से बाहर निकाल लिया। जिनका नाम पता पूछे जाने पर दीवान सिंह निवासी नदीगांव उम्र 90 वर्ष होना पाया गया। । बुजुर्ग के हाथ व पाँव में हल्की चोट थी जिनको प्राथमिक उपचार हेतु जिला अस्पताल बागेश्रवर भेजा गया। पुलिस द्वारा की गई इस त्वरित कार्यवाही की स्थानीय जनता व उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा भूरि-भूरि प्रंशसा की गई।

Advertisement