May 2, 2026

बागेश्वर पुलिस ने युवती को शादी का झांसा देकर बाहर घुमाने, अपमानित करने व जान से मारने की धमकी देने वाले को किया गिरफ्तार

 बागेश्वर । 5 जुलाई को कोतवाली क्षेत्र बागेश्वर निवासी एक युवती ने कोतवाली बागेश्वर में तहरीर दी कि उमेश तिवारी निवासी-भीड़ी (दफौट) थाना-कोतवाली बागेश्वर, जिला-बागेश्वर, उम्र-24 वर्ष द्वारा वादिनी को शादी का झांसा देकर बागेश्वर से अलग-अलग जगह ले जाकर उसका शारीरिक शोषण किया गया एवं जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया गया।
पुलिस ने  दी गयी तहरीर के आधार पर कोतवाली बागेश्वर में अभियुक्त उमेश तिवारी उपरोक्त के विरुद्ध FIR No- 42/2024 धारा-376/504/506/IPC व 3 (2) (V), 3(2) (V) a SC-ST Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया ।
 पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के आदेशानुसार व पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर के पर्यवेक्षण मे अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर के नेतृत्व में टीम गठित की गयी, जिस पर व0उ0नि0 संजय बृजवाल व हमराही कर्म0 गणों द्वारा उक्त प्रकरण में त्वरित कार्यवाही कर दिनांक: 8.07.2024 को अभियुक्त उमेश तिवारी निवासी-भीड़ी (दफौट) जिला बागेश्वर, उम्र,24 वर्ष को ताकुला टैक्सी स्टैण्ड के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।