October 18, 2024

मस्कारे के भी होते हैं प्रकार, जानिए हर एक विशेषता और अन्य महत्वपूर्ण बातें


मस्कारा एक ऐसा मेकअप उत्पाद है, जिसका इस्तेमाल पलकों को लंबा और घना दिखाने का भ्रम पैदा कर सकता है।हालांकि, क्या आप जानते हैं कि इसके भी बाजार में कई तरह के रंग और प्रकार मौजूद हैं।रंग तो आप अपनी पसंद के अनुसार चुन सकते हैं, लेकिन मस्कारे का प्रकार अपनी जरूरत और मौसम के हिसाब से चुनें।आइए अलग-अलग तरह के मस्कारे और उनकी विशेषताएं जानते हैं।
लिक्विड मस्कारा
लिक्विड मस्कारे सबसे आसानी से मिलने वाले और किफायती होते हैं।यह पलकों को बढ़ाता है और इसके बाजार में वाटर रेसिस्टेंट और वाटर सॉल्युबल दोनों वेरिएंट में उपलब्ध हैं।ये मस्कारे कई तरह के रंग और वैंड में भी आते हैं, जिसे आप अपनी जरूरत अनुसार ले सकते हैं।अगर आपकी पलके थोड़ी मुड़ी हुई हैं तो आप इस मस्कारे में निवेश कर सकती हैं।यहां जानिए हर महिला के लिए जरूरी मेकअप टूल्स।
लैश लिफ्टिंग मस्कारा
अगर आपकी पलकी एकदम सीधी हैं तो आपके लिए लैश लिफ्टिंग मस्कारे का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है।इस तरह के मस्कारे एक खास फॉर्मूले के साथ आते हैं, जो पलकों को उठाने और कर्ल करने में मदद करता है।इसका कारण है कि इसमें घुमावदार या पतले वैंड होते हैं, जो आपकी पलकों को जड़ से लेकर सिरे तक कोट करने में मदद करते हैं।यहां जानिए मस्कारा लगाने से जुड़ी सामान्य गलतियां।
पाउडर मस्कारा
पाउडर मस्कारा कई लोगों के लिए नया हो सकता है क्योंकि इसे लगाने का तरीका लिक्विड मस्कारें से एकदम अलग होता है।इस मस्कारे में पानी की कुछ बूंदे मिलाकर उसे ब्रश की मदद से पलकों पर लगाना होता है।पाउडर मस्कारा कई प्रकार के रंग में आते हैं, जिसमें काला, भूरा और नीला सबसे ज्यादा मांग वाले हैं।इस मस्कारे का इस्तेमाल सर्दियों के दौरान करना ज्यादा अच्छा है क्योंकि यह जल्दी स्मज नहीं होता ।
क्रीमी मस्कारा
अगर आपकी पलकें हल्की हैं तो क्रीमी मस्कारा का चयन करें। इसका कारण है

कि यह मस्कारा पलकों को वॉल्यूम देकर उन्हें घना दिखाता है।इसके अतिरिक्त इसमें मौजूद मॉइस्चराइजिंग और बटरी सॉफ्ट फॉर्मूला पलकों को टूटने से भी बचाता है।आजकल बाजार में क्रीमी मस्कारा मेट फिनिश से लेकर शाइनिंग फॉर्म में उपलब्ध हैं, जिन्हें आप अपनी पसंद के अनुसार मेकअप किट का हिस्सा बना सकते हैं।
मस्कारा लगाने का सही तरीका
आप चाहें खुद के लिए किसी भी तरह का मस्कारा चुनें, अगर उसे लगाने का तरीका सही होगा तो उसके फैलने की संभावना काफी कम होगी।सबसे अच्छा तरीका ये है कि आप मस्कारा लगाने से पहले इसके ब्रश को एक टिश्यू पेपर से अच्छी तरह से पोंछ लें।इस तरह से उस पर लगा अतिरिक्त मस्कारा आसानी से निकल जाएगा और बाकी मस्कारा बिल्कुल सही तरह से पलकों पर लगेगा।