September 8, 2024

बागेश्वर में डीएम व गरुड़ में उपजिलाधिकारी ने की वृक्षारोपण की शुरुआत, वनविभाग की रही महत्वपूर्ण भूमिका

बागेश्वर । पर्यावण संरक्षण और संवर्धन के लिए उत्तराखंड राज्य का प्रख्यात हरेला महापर्व बागेश्वर जिले में उत्सुकता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिले भर में बड़े पैमाने में अनेक प्रजातियों का वृक्षारोपण किया। जिला मुख्यालय में जिला जजी परिसर के निकट वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में मा.जिला जज नरेंद्र दत्त,जिलाधिकारी अनुराधा पाल,एसपी अक्षय कोंडे,सीडीओ आरसी तिवारी, प्रभारी प्रभागीय वनाधिकारी सुनील कुमार समेत समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कर अनेक प्रजाति की पौध रोपित कर पर्यावण संरक्षण और संवर्धन का संदेश दिया। इस बार हरेला पर्व पर पर्यावरण की रखवाली,घर-घर हरियाली,लाए समृद्धि और खुशहाली थीम के तहत वृक्षारोपण किया गया। हरेला पर्व के तहत यह अभियान आज से एक महीने तक चलेगा। जिसमें विभिन्न प्रकार की प्रजातियों की 5 लाख से अधिक पौध रोपित की जाएगी। साथ ही एक पेड़ मां के नाम से भी यह अभियान एक महीने तक चलेगा। मा.जिला जज एवं जिलाधिकारी ने अशोक की पौध लगाकर अभियान का शुभारंभ किया।

         रविवार को जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मा.जिला जज ने सम्बोधित करते हुए हरेला पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हरेला पर्व के अवसर पर हम सबको संकल्प के साथ अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए। आज ही नही बल्कि जब भी मौका मिले वृक्षारोपण करें। ताकि पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन में हम अपना योगदान और आने वाली पीढ़ी को हम एक धरोहर दे सकें। डीएम अनुराधा पाल ने अपने सम्बोधन में हरेला लोक पर्व की जनपदवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा की उत्तराखंड के लिए यह लोक पर्व महत्वपूर्ण है और यह परम्परा अनादिकाल से चलती आ रही है। उन्होंने कहा कि यह लोक पर्व खुशहाली, सम्रद्धि और प्रकृति से लगाव का पर्व है। डीएम ने कहा कि आज के परिदृश्य में पर्यावरण का संरक्षण और संवर्धन करना अति आवश्यक हो गया है। सामुहिक भागेदारी से धरा को बचाने के लिए हम सबको दो कदम आगे बढ़ाने की जरूरत है।

वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में भी हरेला पर्व के अवसर पर बृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जयेंद्र सिंह चौहान की अगुवाई में अधिवक्ताओं एवं न्यायालय के कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा पौध रोपित कर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया।
हरेला पर्व के अवसर पर वन विभाग के अलावा पंचायतीराज विभाग, नगर निकाय,शिक्षा,उद्यान और कृषि विभाग द्वारा भी किसानों,बागवानों समेत प्रत्येक परिवार को दो-दो पौध वितरित कर उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई।

इस अवसर पर एसडीएम मोनिका,सीओ अंकित कण्डारी,एसडीओ सुनील कुमार, रेंजर श्याम करायत, वृक्ष प्रेमी किशन सिंह मलड़ा, रेडक्रॉस चेयरमैन संजय सिंह जगती, समाज सेवी दलीप सिंह खेतवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता बसंत बल्लभ पाठक समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

वही हरेला पर्व के शुभ अवसर पर पर्यावरण संरक्षण हेतु बैजनाथ रेज , गड़खेत रेज द्वारा विभिन्न स्थानों पर बृहद वृक्षारोपण किया गया ।

जिसमें श्रीमती सुनीताआयों जिला पंचायत सदस्य कौसानी, श्री जनार्दन लोहमी जिला पंचायत सदस्य भकुनखाली, श्रीजितेन्द्र वर्मा उपजिलाधिकारी गरूड़, श्री सुरेन्द्र सिंह वन क्षेत्राधिकारी बैजनाथ/गढ़खेत, श्री मनवर सिंहथानाध्यक्ष कौसानी, बच्चन राम ग्राम प्रधान कौसानी श्रीमती हेमा पन्त ग्राम प्रधान रतौड़ा, श्रीमती ममतामैहरा ग्राम प्रधान नौघरस्टेट, श्रीमती पूजा मेहरा अध्यक्षा व्यापार संघ कौसानी, श्री हरीश खकवाल सेoनिoवन क्षेत्राधिकारी, कु० गंगा आर्या को-ऑर्डिनेटर द हंस फाउण्डेशन, केन्द्रीय विद्यालय कौसानी,राoइ0का0कौसानी के स्कूली बच्चों व ग्रामीणों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

कार्यक्रम में बांज, फल्यांट, हरड, बहेड़ा,तेजपात, ऑँवला, आदि के पौधे रोपित किये गए।

एक अन्य कार्यक्रम में राजकीय जूनियर हाईस्कूल रौल्याना में हरेला उत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक नीरज पन्त ने लोकपर्व हरेला और पर्यावरण संरक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

शिक्षक दीपक पाण्डेय और भाष्कर पन्त ने हरेला की मान्यता पर प्रकाश डालते कहा कि हमारी संस्कृति ही हमारी अमूल्य विरासत है हमें इन मान्यताओं को संजोकर रखना चाहिए।

हरेला उत्सव के मौके पर विद्यालय परिसर और सेवित क्षेत्र में शिक्षकों ,अभिभावकों और बच्चों द्वारा दर्जनों पौधों का रोपण किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष मदन गिरी प्रधानाध्यापक नीरज पन्त, दीपक पाण्डेय, भाष्कर पन्त, सोनू गोस्वामी, पुष्पा देवी ,गंगा देवी, विजय गिरी, मोहित रावत, भगवत गिरी, मीरा गोस्वामी ,हिमानी मेहरा, अंजली गोस्वामी व बबली गोस्वामी आदि उपस्थित थे।