Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 10, 2026

बेकाबू बस ने चार साल के मासूम को कुचला, गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव, आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल

हल्द्वानी ( आखरीआंख समाचार )  एक बेकाबू बस चार साल के मासूम के ऊपर चढ़ गई। दुर्घटना में बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों का आक्रोश भड़क उठा। उन्घ्होंने बस पर पथराव शुरू कर दिया। घटना स्घ्थल पर पहुंचे पुलिस कर्मियों को देखकर भीड़ और भड़क उठी। जिसके बाद लोगों ने घरों की छतों पर चढ़कर पुलिस कर्मियों पर भी पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान कोतवाल विक्रम सिंह राठौर समेत तकरीबन आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्घ्हें इलाज के लिए अस्घ्पताल ले जाया गया। फिलहाल मौके पर पथराव जारी है जिसे देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
बुधवार शाम को करीब शाम चार बजे बनभूलपुरा लाइन नंबर दो निवासी चार साल का अदनान अपने बड़े भाई जुबेर के साथ साइकिल से उसके साथ कोचिंग की तरफ मस्घ्ती करते हुए जा रहा था। इसी दौरान चोरगलिया रोड पर एक प्राइवेट बस की चपेट में आने से उसकी घटना स्घ्थल पर ही मौत हो गई। जिसके बाद घटना स्घ्थल पर जुटी भीड़ का गुस्घ्सा भड़क उठा। देखते ही देखते लोगों ने बस पर पथराव शुरू कर दिया। मौके पर कोतवाल विक्रम सिंह राठौर के मय फोर्स पहुंचने पर लोगों का गुस्घ्सा और भड़क उठा। उन्घ्होंने घर की छतों पर चढ़कर पत्घ्थबाजी शुरू कर दी। इस दौरान कोतवाल समेत आधा दर्जन से अधिक पुलिस कर्मी घायल हो गए। उन्घ्हें इलाज के लिए भेजा गया। मौके पर हालात की गभीरता को देखते हुए भारी फोर्स तैनात की गई है। मासूम के पिता सईद अहमद फ्रिज और वाशिंग मशीन रिपेयरिंग का काम करते हैं। अदनान अक्घ्सर शाम को बड़े भाई जुबेर के कोचिंग जाने के दौरान उसके साथ मस्घ्ती करते हुए जाता था। लेकिन बुधवार की शाम उसके लिए मौत बनकर आई। मासूम की मौत के बाद से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मां बेसुध पड़ी हुई है तो पिता का रो रो कर बुरा हाल हुआ है।

You may have missed

Advertisement