September 21, 2024

संविदा कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर धरना दिया

देहरादून ( आखरीआंख समाचार ) ओएनजीसी के कुछ अधिकारियों की मनमानी और 21 संविदा कर्मचारियों गेट से अन्दर आने से किया मना किये जाने के विरोध में संविदा कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार करते हुए प्रदर्शन कर धरना दिया और कहा कि इस प्रकार की उपेक्षा को किसी भी कीमत में सहन नहीं किया जायेगा। यहां ओएनजीसी कॉन्ट्रक्ट यूनियन के महामंत्री अनिल कुमार के नेतृत्व में संविदा कर्मचारियों ने अपनी एकजुटता को प्रदर्शित करत हुए लगातार की जा रही मनमानी के विरोध में कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया और धरने पर बैठे रहे।
इस अवसर पर अनिल कुमार ने कहा कि कई कर्मचारियों की तनख्वाह नहीं दी गयीं जिसके कारण ओएनजीसी कॉन्ट्रक्ट यूनियन द्वारा हड़ताल की गयी है।  यूनियन के महामंत्री अनिल कुमार ने ओएनजीसी प्रबंध तंत्र को एक दिन बाद सारी आवश्यक सेवाएं भी बन्द करने  की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ओएनजीसी में आये नये एचआर व ईआर हेमंत कुमार द्वारा कर्मचारियों की अनदेखी  प्रताड़ित किया जा रहा है जिसके चलते सभी ओएनजीसी में संविदा कर्मचारियों ने पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। उन्होंनें कहा कि इस प्रकार से लगातार हो रहे कर्मचारियों के उत्पीड़न के खिलाफ मोर्चा खोला जायेगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हितों के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जायेगा और किसी भी संविदा कर्मचारी का अहित नहीं होने दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि कुछ अधिकारी लगातार कर्मचारियों का उत्पीड़न करने पर तुले हुए है और जिसका यूनियन के माध्यम से पुरजोर विरोध किया जायेगा। इस अवसर पर कार्य बहिष्कार, धरना व प्रदर्शन करने वालों में अनिल कुमार महामंत्री इंटक, संयुक्त सचिव रमेश नौटियाल,  संगठन मंत्री सन्दीप कुमार, मुकेश शर्मा, गगन कक्कड, चन्द्र सागर उनियाल (चन्दा), विपिन कुमार सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।