June 19, 2026

महिला उपनिरीक्षक बरखा कन्याल बनी तीज क्वीन


अल्मोड़ा ।  अल्मोड़ा पुलिस परिवार की महिलाओं ने हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया। महिला उपनिरीक्षक बरखा कन्याल तीज क्वीन बनी। इस मौके पर मेहंदी, नृत्य प्रतियोगिताओं के साथ रैंप वॉक किया गया। सभी महिलाओं को उपहार स्वरूप सुहागिन किट बांटे गये। उर्मिला सिंह पिंचा पत्नी एसएसपी देवेन्द्र पिंचा के निर्देशन में पुलिस लाईन अल्मोड़ा में हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत कुमाऊंनी रीति रिवाज से किया गया। अतिथि अभिलाषा तोमर पत्नी जिलाधिकारी विनीत तोमर, सीडीओ आकांक्षा कोंडे ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तीज क्वीन में अपनी प्रतिभा दिखाते हुए चार राउंड को पार कर तीज क्वीन का ताज महिला उपनिरीक्षक बरखा कन्याल ने अपने नाम किया गया। अतिथियों ने तीज क्वीन को ताज पहनाकर उपहार भेंट किए। ड्रेसिंग, प्रश्नोत्तरी, रैंप वॉक, नृत्य में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

You may have missed