September 25, 2026

12 लाख में तय हुआ था सहायक अध्यापक भर्ती की परीक्षा का मुन्ना भाई


हरिद्वार ।  एसटीएफ ने रविवार को सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा देने आए दो नकल माफिया दबोच लिए। एसटीएफ के हत्थे चढ़े आरोपी पिछले साल भी वेस्ट यूपी के मेरठ से बीडीओ भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थी के स्थान पर शामिल होने के आरोप में धरे जा चुके हैं। एसटीएफ का दावा है कि सहायक अध्यापक परीक्षा प्रश्नपत्र हल करने के नाम पर 12 लाख की रकम तय हुई थी। हरिद्वार कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।