Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 6, 2026

कंगना पर बरसे मंत्री चीमा, कहा-दिमागी हालत ठीक नहीं, सही से इलाज कराए भाजपा


चण्‍डीगढ । बालीवुड अभिनेत्री कंगना के बयान पर पंजाब कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा का बड़ा पलटवार सामने आया है। हरपाल चीमा ने कंगना पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कंगना की दिमागी हालत लगता ठीक नहीं है, जिसकी वजह से पंजाब के किसानों के खिलाफ इस तरह के भड़काऊ बयान दे रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास फंड की कमी नहीं है, अतः भाजपा को कंगना को किसी अच्छे अस्पताल में इलाज करवाना चाहिए। चीमा ने कहा कि भाजपा को कंगना पर लगामी लगानी चाहिए। चीमा ने कहा कि कंगना हमेशा अपने भड़काऊ बयानों को लेकर सुर्खियां बटोरना चाहती हे, जिसकी वजह से कंगना हमेशा कभी पंजाब के किसानों के खिलाफ बयानबाजी करती है तो कभी किसी विशेष वर्ग के खिलाफ। चीमा ने कहा कि कंगना के इन बयानों से देश का भाईचारा में फूट पड़ रही है। चीमा ने कहा कि भाजपा को कंगना का अस्पताल बदल कर उन्हें किसी अच्छे अस्पताल में ईलाज करवाना चाहिए। वहीं दूसरी तरफ कंगना बयानों से भाजपा ने किनारा कर लिया है तथा उन्हें उसके ये निजी विचार बताए है। भाजपा ने कहा कि कंगना ने जो बयान दिया है, उससे पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है।

Advertisement