बागेश्वर में ठेकेदारों ने ऑनलाइन निविदा का किया बहिष्कार
बागेश्वर । लंबित मांगों को लेकर राजकीय ठेकेदारों का आंदोलन जारी है। ठेकेदारों ने लोनिवि में ऑनलाइन निविदा का बहिष्कार किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि बड़े ठेकेदारों पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने जिले में हो रहे बड़े कार्यों की जांच कराने तथा छोटे ठेकेदारों को नियमित काम देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की भी जवावबदेही तय होनी चाहिए। संगठन से जुड़े ठेकेदार शुकवार को लेनिवि कार्यालय पहुंचे। यहां चल रही ऑनलाइन निविदा का विरोध किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सारे नियम ठेकेदारों के खिलाफ बनाए हुए हैं। यदि काम में विलंब होता है तो उनकी धनराशि हररोज के हिसाब काट दी जाती है, लेकिन यदि समय पर काम हो जाता है तो उनका भुगतान महीनों लटकाया जाता है। ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। अधिकारियों की भी जवाबदेही तय हो। उन्हें अपना पैसा लगाकर भुगतान के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इससे उनका समय व धन दोनों नष्ट होता है। वक्ताओं ने कहा कि जो ठेकेदार आंदोलन में नहीं आ रहे हैं। संगठन उन पर भी नजर बनाए हुए है। संगठन के माध्यम से ही अपनी मांग मनवाई जाएगी। इस मौके पर धरना प्रदर्शन भी किया। कार्यक्रम में हीराबल्लभ भट्ट, नवीन परिहार, पृथ्वीराज सिंह, बलवंत सिंह, योगेश रावत, मोहन सिंह रावत, राहुल दफौटी, दिनेश मेहता, नंदन खेतवाल, महेश परिहार आदि मौजूद रहे।
