कल रहेगी स्कूलों की छुट्टी, आदेश जारी
बागेश्वर। उत्तराखंड में मौसम विज्ञान विभाग द्वारा कल गुरुवार को भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बागेश्वर जिले में भी मौसम विज्ञान विभाग में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है उसके आधार पर बागेश्वर जिले में जिलाधिकारी आशीष भटगाई ने कल गुरुवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है।
आदेश के मुताबिक भारी बारिश की संभावना के चलते कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। वही आंगनबाड़ी केंद्र में भी छुट्टी रहेगी।
