Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

जैसे ही डॉक्टर ने कहा लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजो, तो उठकर खड़ा हो गया युवक


बिहार शरीफ । सदर अस्पताल में सोमवार को एक अजीबो गरीब घटना घटी। सफाई कर्मी ने सूचना दी कि सुबह से ही पहले मंजिल स्थित बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद है। कर्मी की सूचना पर नगर थाना पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने जब कर्मियों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो अंदर एक युवक फर्श पर गिरा हुआ था। पुलिसकर्मी या कोई स्वास्थ्य कर्मी नब्ज टटोले तब उसे मृत समझ लिया। धीरे-धीरे शौचालय में शव मिलने की खबर अस्पताल में आग की तरह फ़ैल गई। पुलिस भी उसे बाथरूम से निकलने से पहले एफएसएल टीम का इंतजार कर रही थी।
इसी बीच किसी ने इस बात की जानकारी सिविल सर्जन डॉक्टर जितेंद्र कुमार सिंह को दी। सिविल सर्जन जब बाथरूम में आकर देखे तो उन्होंने भी नब्ज बिना टटोले सफाई कर्मी को पोस्टमार्टम के पास ले जाने का आदेश दिया। जैसे ही युवक के कानों तक यह बात पहुंची वह उठ खड़ा हो गया। जिसके बाद सिविल सर्जन भी हक्का बक्का रह गए। जिसने भी यह जाना वह हंसते-हंसते लोटपोट हो गया।
दरअसल, युवक अस्थामा थाना क्षेत्र के जिराइनपर गांव निवासी राकेश कुमार है। वह सदर अस्पताल में दवा लेने आया था, हालांकि वह नशे की हालत में था। जिसके बाद पुलिस उसे लेकर थाना चली गई। युवक को देखने के लिए सदर अस्पताल में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
सीएस ने बताया कि युवक नशे की हालत में था इस कारण वह शौचालय में बेहोश होकर गिर गया था। हालांकि जब वह देखने गए तो युवक उठकर खड़ा हो गया और खुद चलकर नीचे उतरा।

Advertisement