September 22, 2026

राज्य आंदोलन कारियो के चिन्हीकरण में धांधली का आरोप, जाचं की मांग


देहरादून । प्रदेश कांग्रेस महासचिव राजेन्द्र शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण में हुई धांधलेबाजी की जांच कराए जाने एवं दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में शाह ने कहा कि जिस प्रकार राज्य निर्माण के दूसरे चरण के जन आंदोलन में वर्ष 1994 में जन्मे और अजन्मे बच्चो का आंदोलनकारी के रूप में चिन्हीकरण किया गया है, उससे चिन्हीकरण की पूरी प्रक्रिया संदेह के घेरे में आ गई है। इसके विपरीत राष्ट्रीय धरना स्थल जन्तर-मन्तर दिल्ली में वर्षों तक कड़ी धूप, सर्दी एवं बरसात में अपना भविष्य दाव पर लगाने वाले राज्य आन्दोलनकारी आज भी चिन्हीकरण की बाट जोह रहे हैं।