Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 27, 2026

स्मार्ट उत्तराखंड : मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक के गले से चेन छीनी


रुद्रपुर ।  बगवाड़ा क्षेत्र में बीते सोमवार को मॉर्निंग वॉक पर निकले एक युवक के गले से सोने की चेन छीनकर अज्ञात बाइक सवार फरार हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कौशल्या एन्कलेव फेस 4 बगवाड़ा निवासी शम्भू कुमार पुत्र जगवीर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते सोमवार की सुबह रोजना की तरह वह अकेले मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इस दौरान वह बगवाड़ा रोड के पास पहुंचे। आरोप है कि यहां पीछे की ओर से आए अज्ञात बाइक सवार ने गले पर झपट्टा मार सोने की चेन तोड़ ली और किच्छा रोड की तरफ फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

You may have missed

Advertisement