May 16, 2026

बागेश्वर में एनआई एक्ट का आरोपी गिरफ्तार


बागेश्वर ।   पुलिस ने एनआइ एक्ट के वारंटी को गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के ने कहा कि वारंटियों की पकड़ धकड़ तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने दोफाड़ निवासी आनंद सिंह कालाकोटी पुत्र दीवान सिंह कालाकोटी को उनके घर मंडलसेरा से रात में गिरफ्तार किया है। टीम में एसआइ अशोक सिंह, हेड कांस्टेबल प्रकाश शर्मा, कांस्टेबल अमजद खान शामिल थे।