Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

वन संरक्षक पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का लगाया आरोप व

अल्मोड़ा ( आखरीआंख)   जनप्रतिनिधि ने वन संरक्षक उत्तरी वृत्त पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने एवं मनमानी करने का आरोप लगाते हुए प्रमुख वन संरक्षक देहरादून को ज्ञापन भेजा है।
ज्ञापन में उन्होंने कहा कि प्रमुख वन संरक्षक उत्तराखंड को उत्तरी कुमाऊॅ वृत्त डॉ आईपी सिंह पर भ्रष्टाचार में लिप्त रहने एवं शय देने का आरोप लगाया है। उन्होने ज्ञापन में वन संरक्षक पर वन विभाग के स्टाफ को भड़काने के लिए प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र वर्मा को अनियमित तरीके से रखा हुआ है। साथ ही कोसी परियोजना में दो करोड़ रूपये कैंपा योजना में विभाग द्वारा दिया गया, जिसमें अभी तक कोई काम नहीं किए जाने का भी उल्लेख किया है। उन्होंने वन संरक्षक आईपी सिंह पर पैसे न मिलने पर सिविल सोयम वन प्रभाग के डीडीआर रेंजर दयाधर भट्ट को नियम विरुद्ध हटाने की भी शिकायत की है। उन्होंने ज्ञापन प्रमुख वन संरक्षक से मामले की उच्चस्तरीय जॉच कराकर मामले का पर्दाफाश करने की भी गुहार लगाई है। ज्ञापन में विशन राम, चंदन िंसह, लक्ष्मण सिंह, पूरन सिंह के अलावा वन पंचायत परामर्शदात्री समिति भिकियासैंण के अध्यक्ष एवं सरपंच के सहित अनेक गणमान्य लोगों के हस्ताक्षर है।

You may have missed

Advertisement