Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 12, 2026

प्रियंका गांधी का सक्रिय राजनीति में पदार्पण, कांग्रेस महासचिव की मिली जिम्मेदारी

 

नई दिल्ली ( आखरीआंख समाचार ) 2019 लोकसभा चुनाव से पहले राजनीति में प्रियंका गांधी की एंट्री हो गई है। प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा वो कांग्रेस की महासचिव बनाई गई हैं। प्रियंका फरवरी के पहले हफ्ते में यह पद संभालेंगी।
प्रियंका वैसे लंबे वक्त से अपनी मां सोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र क्रमश: रायबरेली और अमेठी में प्रचार करती रही हैं। साथ ही कांग्रेस पार्टी के महत्वपूर्ण रणनीतिक फैसलों में भी उनकी सहमति होती है। लेकिन सक्रिय राजनीति में उनकी पहली बार एंट्री हुई है। प्रियंका को सक्रिय राजनीति में पद देने के इस फैसले को 2019 लोकसभा चुनाव के संदर्भ में जोड़कर देखा जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार कॉंग्रेस पार्टी में एक लंबे समय से प्रियंका गांधी को सक्रिय राजनीति में लाने की कार्यकर्ता जोरदार मांग कर रहे थे।

Advertisement