Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 2, 2026

डीएम ने लोनिवि अधिकारी को लगाई कड़ी फटकार, दिए ये निर्देश

बागेश्वर । जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने नाबार्ड के कार्यो की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में नाबार्ड की परियोजनाओं पर चर्चा करते हुए डीएम ने कहा कि जिले के विकास कार्यों के लिए संचालित योजनाओं को सम्बद्धता एवं गुणवत्ता के साथ योजनाओं को धरातल पर उतारें। जिलाधिकारी ने नाबार्ड के तहत स्वीकृत प्रस्तावों एवं निर्माण कार्यों में अपेक्षित गति लाते हुए कार्यो को अभियान के तहत पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में लोनिवि के अधिकारी पूर्ण तैयारी के साथ न आने पर कड़ी फटकार लगाते हुए भविष्य में बैठकों में पूर्ण तैयारी के साथ आने निर्देश दिए। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नाबार्ड के अंर्तगत निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए सभी विभाग आपसी समन्व बनाकर योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाएं। उन्होंने सभी अधिकारियों से समय पर गुणवत्ता के साथ विकास कार्यो को अंजाम देने के निर्देश दिए। बैठक में नाबार्ड के डीडीएम गिरिश पंत द्वारा विभिन्न योजनाओं के प्रगति के संबंध में अवगत कराया।

बैठक के दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी जीएस सौन, उद्यान अधिकारी आरके सिंह, मत्स्य अधिकारी मनोज मियान,ईई ग्रामीण निर्माण विभाग संजय भारती, जल निगम वीके रवि समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Advertisement