September 10, 2026

दीवाली पर अब एक नवंबर को भी अवकाश


31 अक्टूबर के साथ एक नवंबर का भी अवकाश घोषित सचिव सामान्य प्रशाशन दीपेंद्र चौधरी ने जारी किए आदेश
देहरादून ।  सरकार ने 31 अक्तूबर के साथ ही एक नवंबर को भी दीवाली का सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। सचिव सामान्य प्रशासन दीपेंद्र चौधरी की ओर से एक नवंबर को सार्वजनिक अवकाश का आदेश जारी किया गया। पूर्व में दीवाली का सार्वजनिक अवकाश एक नवंबर को ही घोषित किया गया था। कर्मचारी संगठनों ने 31 अक्तूबर को भी दीवाली का सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की मांग की थी। इस पर मंगलवार को सचिव सामान्य प्रशासन दीपेंद्र चौधरी ने एक नवंबर के स्थान पर 31 अक्तूबर को दीवाली का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया। एक नवंबर के अवकाश को निरस्त कर दिया था। इस पर बुधवार को सचिवालय संघ की ओर से अध्यक्ष सुनील लखेड़ा, महासचिव राकेश जोशी ने मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को पत्र लिख कर 31 अक्तूबर के साथ एक नवंबर का भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की मांग की। मुख्य सचिव की ओर से सचिव सामान्य प्रशासन को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। दोपहर में एक नवंबर के सार्वजनिक अवकाश के आदेश भी जारी कर दिए गए। कर्मचारी संगठनों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया।

You may have missed