Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 9, 2026

घर आंगन में बनाएं ये खूबसूरत रंगोली डिजाइंस, आपसे खुश होकर दौड़ी चली आएंगी लक्ष्मी मैया


दीपावली के मौके पर अगर आप भी अपने घर के आंगन में खूबसूरत और सिंपल रंगोली बनाना चाहते हैं, तो ये डिजाइंस ट्राई कर सकते हैं.
दीपावली के पांचों दिन घर के आंगन में रंगोली बनाने का विशेष महत्व होता है, ऐसे में अगर आप इस मौके पर अपने घर पर सिंपल और खूबसूरत रंगोली बनाना चाहते हैं, तो ये 6 रंगोली डिजाइंस ट्राई कर सकते हैं, जो आपके घर को खूबसूरत लुक भी देगी और लक्ष्मी मैया भी प्रसन्न होंगी.
अगर आप बड़ी सी रंगोली घर के आंगन में बनाना चाहते हैं, तो इस तरीके शुभ दीपावली लिखकर एक खूबसूरत रंगोली बना सकते हैं.
अगर आप सिंपल रंगोली घर के आंगन में बनाना चाहते हैं, तो इस तरीके से ऊपर एक कलश बनाकर पीले रंग से सिक्कों का डिजाइन दें, नीचे एक चौड़ा बॉर्डर बनाकर शुभ दीपावली लिखकर उसके आजू-बाजू लोटस फ्लावर बनाएं.
इस मौके पर आप स्वास्तिक डिजाइन की रंगोली भी अपने घर के आंगन में बना सकते हैं. आप रेड कलर से डॉट बनाएं, इस चपटा करें और उसके ऊपर येलो कलर से रंग भरें. चारों कोनों पर दीपक लगाकर खूबसूरत और सिंपल रंगोली बनाएं.
इस तरह की फ्लावर डिजाइन रंगोली भी घर के आंगन में बहुत खूबसूरत लगेगी. आप ग्रीन कलर से बेस बनाकर शुभ दीपावली से लिखें, एक कलश बनाएं और आजू-बाजू रंग-बिरंगे फूलों की डिजाइन दें.
स्क्वायर शेप रंगोली में इस तरीके का पैटर्न भी बहुत खूबसूरत लगता है. आप ग्रीन कलर से स्क्वायर शेप बनाएं, बीच में कलश बनाएं, असली सिक्के उसके ऊपर सजाएं और ऊपर से व्हाइट कलर की स्ट्रिंग्स बनाकर दीये जलाएं और शुभ दीपावली लिखें.
दीपावली के दिन आप अपने घर के आंगन में इस तरीके से राउंड शेप रंगोली बना सकते हैं. ब्लैक कलर का एक राउंड बेस दें, इसके ऊपर दीपावली लिखें और पीले रंग से सिक्के और दीपक बनाएं.

You may have missed

Advertisement